{"_id":"607c6ebf8ebc3e245a773616","slug":"observe-social-distancing-from-bank-customers-balrampur-news-lko5747820187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का कराएं पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का कराएं पालन
विज्ञापन
बलरामपुर। लेने देन के लिए बैंक आने वाले ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। ग्राहकों को बैंकों में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाए। वर्चुअल बैठक के दौरान रविवार को डीएम श्रुति ने बैंक अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
बैंक अधिकारियों को ग्राहकों के लिए दो-दो गज दूरी वाले गोले तैयार कराने का जिम्मा सौंपा गया है। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
बैठक में डीएम ने कहा कि सभी बैंक शाखाओं के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ-साथ लेन देन करने वाले ग्राहकों से कोविड-19 प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। प्राय: देखा जा रहा है कि अक्सर बैंकों के बाहर तक ग्राहकों की लंबी लाइन दिखाई पड़ती है। बैंकों में ग्राहक मास्क का प्रयोग करते नहीं दिख रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी होता दिख रहा है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए ऐसी लापरवाही अत्यंत आपत्तिजनक है। सभी बैंक शाखाओं के अधिकारी ग्राहकों के लिए दो-दो गज की दूरी पर गोले बनवाएं। बिना मास्क लगाए किसी व्यक्ति को बैंक शाखा में प्रवेश न दें। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही ग्राहकों को बैंक शाखाओं में प्रवेश दिए जाएं।
सभी बैंक अधिकारी इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराएं। वर्चुअल बैठक को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने संबोधित कर सुझाव दिया कि खुली जगह में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा कम रहता है। सभी बैंकों में खिड़कियां खुली रखकर कार्य किए जाएं। वर्चुअल बैठक में एलडीएम डॉ. एनआर विशनोई सहित सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।