{"_id":"64ff5ca0803b926d16014156","slug":"oath-of-panchprana-was-administered-by-collecting-soil-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2633-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कलश में मिट्टी एकत्र कर दिलाई पंचप्रण की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कलश में मिट्टी एकत्र कर दिलाई पंचप्रण की शपथ
Mon, 11 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सदर विधान सभा क्षेत्र में मिट्टी एकत्र करते सदर विधायक पल्टूराम व अन्य।-संवाद
बलरामपुर। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलश यात्रा निकाली। सभी विधानसभा क्षेत्रों में कलश यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं ने घर-घर से मिट्टी एकत्र की और ग्रामीणों को पंचप्रण की शपथ दिलाई।
सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में भाजपा जिला मंत्री राजेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह, दुष्यंत वर्मा, रामसागर व नरेद्र देव वर्मा आदि ने ग्राम गौरा त्रिकोलिया में अमृत कलश यात्रा निकाली। इन लोगों ने घर-घर जाकर मेरी माटी-मेरा देश अभियान के मकसद पर चर्चा की और कलश में मिट्टी एकत्र की। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ललिया क्षेत्र के कठौवा पतझी गांव में कलश यात्रा निकाली। विधायक ने घर-घर जाकर मिट्टी एकत्र किया और ग्रामीणों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। विधायक ने कहा कि इस मिट्टी से देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में स्मारक बनाया जाएगा। वहीं उतरौला विधानसभा क्षेत्र के रेहरा बाजार मंडल के उदयपुर गांव में विधायक रामप्रताप वर्मा, मंडल अध्यक्ष हरिवंश सिंह, मंडल महामंत्री रामचंद्र वर्मा, सतीश शर्मा व पिंकू सिंह आदि ने कलश यात्रा निकाली। सभी लोगों ने घर-घर संपर्क कर कलश में मिट्टी एकत्र किया और ग्रामीणों को पंचप्रण की शपथ दिलाई।