फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Now you will get accurate weather information of Balrampur

Balrampur News: अब मिलेगी बलरामपुर के मौसम की सटीक जानकारी

Sun, 21 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 21 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now you will get accurate weather information of Balrampur
बलरामपुर। जिले के मौसम का क्या हाल है, तापमान की क्या स्थिति है, किन इलाकों में बारिश हो सकती है, कहां मौसम को लेकर क्या समस्या आ सकती है, अब इसके लिए जिलेवासियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मौसम की सटीक जानकारी लोगों को मिले, इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने सदर, तुलसीपुर व उतरौला तहसील मुख्यालयों पर ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन बनाने की योजना तैयार की है। इसके माध्यम से लोगों को मौसम संबंधी सटीक जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

अभी तक जिले में मौसम के हाल की बाबत जानकारी बहराइच से मिलती है। यहां पर मौसम केंद्र बन जाने से लोगों को मौसम की हरएक जानकारी मिलेगी। यही नहीं, कलेक्ट्रेट में स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र की सुविधाओं में भी इजाफा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बलरामपुर सदर, श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा, गैसड़ी, गैड़ासबुजुर्ग, पचपेड़वा, तुलसीपुर व हरैया सतघरवा में ऑटोमैटिक रेनगेज लगाए जाने हैं। इससे बारिश की माप की जाएगी। किस इलाके में कितनी बारिश हुई है, इसका डाटा एकत्रित किया जाएगा। इसके आधार पर बारिश का आकलन किया जाएगा। आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह का कहना है कि इससे जिले के लोगों को मौसम संबंधी जानकारी हासिल करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी भवनों पर लगेंगे लाइटनिंग अरेस्टर
आकाशीय बिजली की घटनाओं को रोकने के लिए अब सरकारी भवनों पर लाइटनिंग अरेस्टर लगाए जाएंगे। इससे वज्रपात से होने वाली आपदा को कम किया जा सकेगा। लाइटनिंग अरेस्टर एक ऐसा सुरक्षा देने वाले उपकरण होता है, जो हाई वोल्टेज बिजली के झटके को सीधा अर्थ (जमीन) में भेज देता है। जिससे बिल्डिंग या उसमें लगे उपकरण क्षतिग्रस्त होने से बच जाते हैं। लाइटनिंग अरेस्टर ग्राउंड वायर और अर्थिंग की मदद से सीधे गिरी आकाशीय बिजली से बहुत अच्छी तरह बचा सकता है। एडीएम प्रदीप कुमार ने सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों को पत्र लिखकर लाइटनिंग अरेस्टर लगवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed