फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Now there will be no arbitrariness, duty of drivers and conductors will be done online

Balrampur News: अब नहीं चलेगी मनमानी, ऑनलाइन लगेगी चालक व परिचालकों की ड्यूटी

Wed, 19 Jun 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 19 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no arbitrariness, duty of drivers and conductors will be done online
बलरामपुर। रोडवेज बसों के चालक व परिचालकों की ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। अभी तक इनकी ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाई जाती थी, जिसमें मनचाहे रूट पर ड्यूटी लगवाने के मामले आते रहते थे। अब चालक व परिचालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। स्थानीय डिपो में आगामी तीन महीने का ड्यूटी शेड्यूल जारी किया जाएगा। साफ्टवेयर के जरिए जिस रूट पर चालक व परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उसी पर चलना होगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम में चालक व परिचालक की ड्यूटी अभी तक स्थानीय स्तर लगाई जाती थी। लंबी रूट पर जाने से चालकों को एक दिन का अवकाश भी मिलता था। वहीं, कुछ चालकों व परिचालकों का किलोमीटर का लक्ष्य तक पूरा नहीं होता था। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहन योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। वहीं, कुछ चालक व परिचालक महीने के 15 से 20 दिन में किलोमीटर का लक्ष्य पूरा कर लेते हैं। बचे दिनों में लक्ष्य से अधिक किलोमीटर चलकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रोत्साहन राशि पा जाते हैं। अब जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने वाली है। अब इनकी ड्यूटी ऑनलाइन तरीके से लगने के कारण मनमानी पर अंकुश लगने की बात कही जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से आधुनिक साफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिसमें हेरफेर करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

-----
जल्द शुरू होगा नियम
-- साफ्टवेयर से चालक व परिचालकों की ड्यूटी लगाने का निर्देश निदेशालय से मिला है। इसी माह के अंत तक स्थानीय डिपो में नया नियम लागू कर दिया जाएगा। ऑनलाइन ड्यूटी लगने से कई तरह के विवाद खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरन्नुम, वरिष्ठ डिपो इंचार्ज बलरामपुर
----------

कर्मचारियों का विवरण
नियमित चालक - 32
संविदा चालक - 117

नियमित परिचालक - 7
संविदा परिचालक - 104
आउटसोर्सिंग परिचालक - 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed