{"_id":"669bf29e29da20d7e50463f1","slug":"now-the-postman-will-deliver-haridwars-ganga-water-to-every-home-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112074-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अब डाकिया घर-घर पहुंचाएगा हरिद्वार का गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अब डाकिया घर-घर पहुंचाएगा हरिद्वार का गंगाजल
Sat, 20 Jul 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अगर आप हरिद्वार के पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना चाहते हैं तो यह इच्छा पूरी होने वाली है। सावन के महीने में गंगाजल आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डाक विभाग घर-घर गंगाजल पहुंचाएगा। इसके लिए आपको डाक विभाग में केवल बुकिंग करानी होगी। साथ ही विभाग शिव मंदिरों में स्टाॅल लगाकर गंगाजल की बिक्री करेगा। विभाग के द्वारा पहले सोमवार को झारखंडी मंदिर और उतरौला में दुख हरण नाथ मंदिर पर स्टाॅल लगाया जाएगा।
डाक विभाग चिट्ठी व मनीआर्डर सहित अन्य वस्तुएं लोगों के घरों तक पहुंचाता है। पहली बार अब सावन के महीने में गंगाजल भी आपके घरों तक पहुंचाएगा। हरिद्वार के गंगा नदी का शुद्ध जल बोतलों में भरकर डाक विभाग में भेजा गया है। नगर के प्रधान डाक घर में गंगाजल उपलब्ध है। 250 एमएल की बोतल 30 रुपये के हिसाब से बेचा जाएगा। जो लोग डाकघर नहीं आ सकते हैं वह लोग अपने क्षेत्र के डाकिया से गंगाजल की बुकिंग कर सकते हैं। डाकिया उनके घर पर गंगाजल का बोतल पहुंचा देगा।
प्रधान डाकघर के अधीक्षक राजकुमार मिश्र ने बताया कि शिव भक्ति को गंगाजल मुहैया कराने के लिए सावन के सभी सोमवार को मंदिरों में स्टाल लगाया जाएगा। श्रद्धालु पैसा देकर गंगाजल खरीद सकेंगे। जिस मोहल्लों में डाकिया आते जाते हैं, वहां भक्तों के घर भी गंगाजल पहुंचा दिया जाएगा।