फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Now post mortem and medical report will be available online

Balrampur News: अब ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट

Thu, 17 Jul 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Now post mortem and medical report will be available online
बलरामपुर। जिले में अब पोस्टमार्टम और मेडिकोलीगल रिपोर्ट एक क्लिक पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इससे जहां रिपोर्ट में देरी की समस्या खत्म होगी। वहीं छेड़छाड़ की संभावना भी नहीं रहेगी। मेडिलेपार सॉफ्टवेयर के जरिए यह नई व्यवस्था शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में पोस्टमार्टम हाउस है। यहां जिलेभर से सड़क हादसों और अन्य मामलों में मृत लोगों के शव लाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाती है। वहीं सरकारी अस्पतालों में घायलों का मेडिकल होता है। इन सभी की रिपोर्ट अभी तक हार्ड काॅपी में रिकार्ड रखा जाता है। इसमें अक्सर छेड़छाड़ की संभावना बनी रहती थी। अब शासन ने एकीकृत सॉफ्टवेयर मेडिलेपार (मेडिको-लीगल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट) तैयार किया है। शव के पोस्टमार्टम और मेडिकोलीगल की रिपोर्ट को सॉफ्टवेयर के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों को अब अपनी व्यक्तिगत आईडी बनानी होगी। सॉफ्टवेयर पर लॉगइन करके ही रिपोर्ट फाइनल की जाएगी। रिपोर्ट अब मेडिलेपार पोर्टल पर सीधे अपलोड होगी। ओटीपी आधारित फाइनल सबमिशन से बिना अनुमति बदलाव असंभव होगा। हर केस का विवरण डॉक्टर, फार्मासिस्ट और कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद से डिजिटल रूप में फीड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनुअल व्यवस्था हुई खत्म
अब पोस्टमार्टम और मेडिकोलीगल रिपोर्ट ऑनलाइन मिलेगी। मैनुअल व्यवस्था खत्म हो गई है। ऑनलाइन सुविधा से रिपोर्ट में छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी और देरी की शिकायत भी दूर होगी।
— डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed