फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Now handheld X-ray machines will be used for testing

Balrampur News: अब हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन से होगी जांच

Tue, 14 Apr 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Now handheld X-ray machines will be used for testing
बलरामपुर। जिले में छिपे हुए टीबी रोगियों की पहचान के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव क्षय रोगियों की पहचान कर रही हैं। संदिग्ध मरीजों की एक्सरे जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नई पहल शुरू की गई है। संदिग्ध मरीजों की घर पर ही एक्सरे जांच के लिए हैंडहेल्ड मशीन की व्यवस्था की गई है। तीन ब्लॉकों में हैंडहेल्ड मशीन पहुंचने से अब क्षय रोगियों की जांच आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में टीबी (क्षय रोग) की पहचान और इलाज को और प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में अब हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन के जरिए मरीजों की मौके पर ही मरीजों जांच की जाएगी, जिससे समय पर बीमारी का पता लग सकेगा। इस पोर्टेबल मशीन की मदद से दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में भी टीबी की स्क्रीनिंग आसान हो जाएगी। पहले जहां मरीजों को एक्सरे जांच के लिए अस्पताल जाना पड़ता था। वहीं अब स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर जांच करेंगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि गंभीर मरीजों की जल्दी पहचान संभव हो पाएगी। शुरुआती चरण में ही रोग का पता चलने से संक्रमण फैलने का खतरा भी कम होगा। यह नई तकनीक टीबी नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे मरीजों को राहत और स्वास्थ्य सेवाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला, पचपेड़वा व नंदनगर में एक-एक एक्सरे मशीन पहुंचाई गई है। हैंडहेल्ड मशीन संचालन के लिए पचपेड़वा में विजय कुमार, उतरौला में गयासुद्दीन व नंदनगर में राकेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी मोबाइल मेडिकल यूनिट पर मशीन लेकर जाएंगे और ग्राम पंचायतों में संदिग्ध मरीजों के एक्सरे की जांच कर क्षय रोग का पता लगाएंगे। रिपोर्ट पॉजिटव आने पर संबंधित मरीज का इलाज शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed