{"_id":"6367eb03c55d4167b3136f9d","slug":"now-girl-students-will-study-till-inter-in-kgbv-balrampur-news-lko655925170","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी में अब इंटर तक पढ़ेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी में अब इंटर तक पढ़ेंगी छात्राएं
विज्ञापन
बलरामपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को अब इंटर तक शिक्षा दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पहल शुरू की है। कस्तूरबा गांधी स्कूलों को उच्चीकृत कर दिया गया है।
जिले में संचालित दस में से पांच केजीबीवी उच्चीकृत कर उनमें शिक्षण भवन व बालिकाओं के रहने के लिए 100 बेड का हॉस्टल बनाया जाएगा। जबकि शेष पांच विद्यालयों की छात्राओं का नामांकन निकट के इंटर कॉलेज में कराया जाएगा। इन बालिकाओं के रहने के लिए केजीबीवी से तीन किलोमीटर की परिधि में अलग हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान की इस पहल से अब आठवीं के बाद घर लौट जाने वाली केजीबीवी की छात्राएं इंटर तक की मुफ्त पढ़ाई कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विभाग ने केजीबीवी तुलसीपुर व पचपेड़वा बरगदवा के परिसर में इंटर तक पढ़ाई करने वाली बालिकाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण पूरा करा लिया है। इन दोनों विद्यालयों से आठवीं पास करने वाली छात्राओं का नामांकन नजदीकी इंटर कॉलेज में करा दिया गया है। ये छात्राएं अपने नए हॉस्टल में रह रही हैं।
विज्ञापन
जिले के बलरामपुर देहात, पचपेड़वा जंगलगांव, गैसड़ी, श्रीदत्तगंज व गैडास बुजुर्ग केजीबीवी में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं शुरू करने के लिए अलग भवन के साथ छात्राओं के रहने के लिए परिसर में ही 100 बेड का हॉस्टल भी बनाया जाएगा।
नियमानुसार जिन केजीबीवी के तीन किलोमीटर की परिधि में इंटर कॉलेज संचालित हैं वहां की छात्राओं को कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए इंटर कॉलेज भेजा जाएगा। कक्षा नौ से 12 तक की इन छात्राओं के रहने के लिए केजीबीवी परिसर में ही अलग हॉस्टल बनाया जाएगा। जिले के केजीबीवी नगर, उतरौला व शिवपुरा इस श्रेणी में आते हैं। इन तीनों जगह 100 बेड का हॉस्टल बनाने के लिए जमीन की तलाश जारी है।
बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि केजीबीवी को 12वीं तक उच्चीकृत किया जा चुका है। तुलसीपुर व पचपेड़वा में कक्षा नौ का संचालन शुरू कर दिया गया है। अन्य स्थानों पर शिक्षण भवन व हॉस्टल निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।