फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Now employees will go on hunger strike for restoration of old pension

Balrampur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब कर्मचारी करेंगे अनशन

Sat, 16 Dec 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Now employees will go on hunger strike for restoration of old pension
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब कर्मचारी अनशन शुरू करेंगे। इसको लेकर व्यापक रणनीति तैयार करने व इस स्ट्राइक को समर्थन देने के लिए जिले से करीब 15 हजार कर्मचारियों ने अपना समर्थन प्रदेश नेतृत्व को देने का समर्थन पत्र भी सौंपा है। इसमें चेताया गया कि सरकार जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में शनिवार को कैंप कार्यालय पर पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के मंडलीय संयोजक दिलीप चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि जनवरी माह में मंडल स्तर पर अनशन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमे गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच जनपद के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर शिक्षकों व अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों से भरवाए गए सहमति पत्रों को भी एक बाक्स में डालकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री शिव बरन सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष एनडी द्विवेदी व अपर महामंत्री डाॅ. नरेश कुमार की मौजूदगी में प्रदेश नेतृत्व को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed