{"_id":"68fa5c083b35ef6f0e0b1643","slug":"now-career-guidance-will-be-available-every-day-in-inter-colleges-balrampur-news-c-99-1-slko1029-135625-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अब इंटर कॉलेजों में हर रोज मिलेगी कॅरिअर की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अब इंटर कॉलेजों में हर रोज मिलेगी कॅरिअर की दिशा
विज्ञापन
बलरामपुर के डायट में विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग की जानकारी देते विशेषज्ञ ।-स्रोत: विभाग
- फोटो : जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े मरीज।
बलरामपुर। अब जिले के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर की सही राह चुनना आसान होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियमित कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप सही दिशा चुनने में मदद करना है।
जिले के 18 राजकीय हाईस्कूल, चार राजकीय इंटर कॉलेज और 19 सहायता प्राप्त विद्यालयों में यह पहल लागू होगी। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में नियमित रूप से कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब कॅरिअर मार्गदर्शन केवल बोर्ड परीक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे वर्ष विद्यार्थियों को निरंतर दिशा और प्रेरणा मिलेगी।
इन सत्रों में विशेषज्ञों और पेशेवर काउंसलर्स को बुलाकर या ऑनलाइन माध्यम से छात्रों से संवाद कराया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। विभाग का कहना है कि इससे छात्रों को सही समय पर सही दिशा मिलेगी और वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की योजना बना सकेंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि कॅरिअर काउंसिलिंग सत्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ औपचारिकता नहीं होगा। विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में ठोस कदम साबित होगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थी भ्रम और अनिश्चितता से मुक्त होंगे, उन्हें अपने रुचिकर क्षेत्रों में अवसर तलाशने की समझ विकसित होगी। साथ ही, युवाओं में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ेगी।