फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice will be issued to 87 shopkeepers holding 19 lakh rupees

19 लाख रुपये दबाए बैठे 87 दुकानदारों को जारी होगा नोटिस

Sat, 07 Nov 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Notice will be issued to 87 shopkeepers holding 19 lakh rupees
बलरामपुर। नगर पालिका की दुकानों में अवैध तरीके से कारोबार करने वालों पर कार्रवाई का शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका की दुकानों में कारोबार करने वाले 19 लाख रुपये दबाए बैठे 87 दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाएगा। नगर के क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए पारित किया गया है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष किताबुन्निशा की अध्यक्षता में सभागार में शनिवार को बैठक की गई है।
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते हुए ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि आय के स्रोत बढ़ाने के लिए नगर क्षेत्र में 87 दुकानें किराए पर दी गई हैं। दुकानदारों की तरफ से समय पर किराए का भुगतान न करने से 19 लाख रुपये बकाया हो चुका है। 20 नवंबर के बाद इन सभी किराए के दुकानदारों को शीघ्र बकाया भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन साल की अवधि पूरी होने के बाद ऐसे दुकानदारों पर किराए में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी। नगर पालिका के सरकारी आवासों से कई सालों से कब्जा जमाए सेवा निवृत्त कर्मचारियों से खाली कराकर नगर पालिका के जरूरतमंद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवास दिए जाएंगे। नगर क्षेत्र के वार्डों में स्थित पालिका की 79 दुकानों का नए सिरे से सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों के नाम से दुकानें आवंटित की गई हैं सिर्फ उन्हीं लोगों को दुकान करने की इजाजत होगी। किराया न जमा करने और अवैध तरीके से दुकानों पर कब्जा करने वालों से पुलिस की मौजूदगी में खाली कराया जाएगा। सभासद संजय कुमार मिश्र ने नगर पालिका को आय बढ़ाने पर सुझाव देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र का विस्तार किया जाए। नामित सभासद कृष्ण कुमार तिवारी ने नए सिरे से दुकानों को आवंटित करने का सुझाव दिया।

सभासद राघवेंद्र कांत सिंह ने बस स्टेशन वार्ड का नाम बदलकर हनुमानगढ़ी वार्ड करने का प्रस्ताव बैठक में रखा। सभी सभासदों के प्रस्ताव को शासन को भेजने पर सहमति जताई गई। बैठक में विनोद गिरि, सुभाष पाठक, ध्रुव, मनवेंद्र प्रताप सिंह, इसरार अहमद व दिलशाद आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed