फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice to 23 drivers for excessive diesel consumption

Balrampur News: अधिक डीजल खपत करने वाले 23 चालकों को नोटिस

Fri, 29 Nov 2024 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Notice to 23 drivers for excessive diesel consumption
बलरामपुर। बस संचालन में चालकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। डिपो के चालक मनमाने तरीके से डीजल फूंक रहे हैं। बलरामपुर के 23 चालकों ने औसत से अधिक डीजल की खपत कर निगम को राजस्व का चूना लगाया है। अब सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालकों को नोटिस जारी किया है। स्थिति में सुधार न होने पर चालकों के मानदेय से राजस्व की वसूली करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि डिपो के 23 चालकों ने नवंबर माह में अलग-अलग तिथि को निर्धारित रूट पर बसों का संचालन करके छह से 22 लीटर तक अधिक डीजल की खपत की है। औसत से अधिक डीजल खर्च करने से उनका लोड फैक्टर प्रभावित हुआ है और परिवहन निगम को राजस्व की क्षति पहुंची है। इससे यह प्रतीत होता है कि चालकों की लापरवाही पूर्वक बस का संचालन किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed