{"_id":"638e3c65251690554c7b8cf4","slug":"notice-to-18-inter-colleges-for-double-enrollment-of-19-students-balrampur-news-lko660452553","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 19 छात्रों के दोहरे नामांकन मिलने पर 18 इंटर कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 19 छात्रों के दोहरे नामांकन मिलने पर 18 इंटर कॉलेजों को नोटिस
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बच्चों का नामांकन करने में बड़ी मनमानी पकड़ी गई है। जिले के 18 इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले 19 छात्र ऐसे मिले हैं जिनका पंजीकरण परीक्षा के लिए एक साथ दो-दो इंटर कॉलेजों में कराया गया था। दोहरे नामांकन का मामला पकड़ में आने पर अब जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है।
डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे गए थे। फॉर्म के सत्यापन में जिले के 19 छात्रों का नामांकन एक साथ दो-दो विद्यालयों में पाया गया है। बोर्ड से मिली सूची के आधार पर जिले के 18 इंटर कॉलेजों को नोटिस जारी कर उनसे एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है।
इन इंटर कॉलेजों को जारी हुई नोटिस
डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज गुमड़ी, कुबेरमती पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज श्रीदत्तगंज, रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज गलिबापुर, ईशावास्यम एजुकेशन एंड इकोपोडियम इंटर कॉलेज तुलसीपुर, पंडित राम दुलारे पांडेय स्मारक इंटर कॉलेज घूघुलपुर, बेगम हाजी माध्यमिक गर्ल्स इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर, डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, आरके परमहंस हाईस्कूल भगवतीगंज बलरामपुर, रामतीरथ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज गुमड़ी उतरौला, नरसिंह भगवान इंटर कॉलेज भीखपुर, हाजी स्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर, बसंतलाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर, एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर, न्यू बाल विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैड़ास बुजुर्ग, करुणा मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विशुनापुर व आरपीएमआई कॉलेज महराजगंज तराई,
विज्ञापन
छूटे 240 स्कूलों में चलेगा विशेष चेकिंग अभियान
नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण के तहत दिसंबर माह में जिले के 240 परिषदीय स्कूलों के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बीएसए कल्पना देेवी ने बताया कि स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता व शिक्षकों की उपस्थित समेत अन्य बिंदुओं की जांच के लिए जिला स्तरीय टीम बनाई जा रही है।