फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice to 127 Panchayat Assistants for negligence in online attendance

Balrampur News: ऑनलाइन उपस्थिति में लापरवाही पर 127 पंचायत सहायकों को नोटिस

Mon, 27 Oct 2025 09:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Notice to 127 Panchayat Assistants for negligence in online attendance
बलरामपुर। गांवों में कार्यरत पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने सख्त रुख अपनाया है। पोर्टल पर की गई समीक्षा में 127 पंचायत सहायकों ने अक्तूबर में अब तक अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की है। इस लापरवाही पर डीपीआरओ ने सभी पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि बलरामपुर, गैसड़ी, गैड़ास बुजुर्ग, हरैया सतघरवा, पचपेड़वा, रेहरा बाजार, तुलसीपुर, श्रीदत्तगंज और उतरौला विकासखंडों के पंचायत सहायक ऑनलाइन हाजिरी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इन ब्लॉकों में 127 पंचायत सहायकों ने पूरे माह में एक भी दिन की उपस्थिति दर्ज नहीं की। बताया कि स्मार्ट अटेंडेंस मोबाइल एप के माध्यम से प्रतिदिन ग्राम पंचायत सचिवालय पर समय से आना और उपस्थिति दर्ज करना सभी पंचायत सहायकों के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन पंचायत सहायकों की उपस्थिति अभी तक दर्ज नहीं हुई है, वे अपने ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (पं.) के माध्यम से साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण तत्काल कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो संबंधित पंचायत सहायकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed