फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Not giving information was heavy on CMS, fined

Balrampur News: सूचना न देना सीएमएस पर पड़ा भारी, लगा जुर्माना

Wed, 21 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Not giving information was heavy on CMS, fined
बलरामपुर। भ्रष्टाचार के आरोपी लिपिक से जुड़े फर्मों की जानकारी न देना संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस को भारी पड़ गया है। राज्य सूचना आयोग ने सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अपीलकर्ता एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय के पूर्व सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कुछ वर्ष पूर्व भारी घोटाला किया गया था। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस कार्यालय में तैनात लिपिक अजय श्रीवास्तव व उसके परिवार से जुड़ी फर्माें को नियमों के विपरीत लाखों रुपये का भुगतान किया गया था। घोटाले के संबंध में विजिलेंस जांच भी चल रही है।
विज्ञापन

इस घोटाले से संबंधित जानकारी के लिए जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत संयुक्त जिला चिकित्सालय के वर्तमान सीएमएस डाॅ. प्रवीण कुमार से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। बार-बार पत्राचार करने के बाद भी लिपिक के प्रभाव में सीएमएस जनसूचना की सही जानकारी नहीं दे सके। अब राज्य सूचना आयोग ने भ्रष्टाचार के आरोपी लिपिक व उसके परिजनों से जुड़ी फर्मों को किए गए भुगतान के संबंध में सूचना न देने पर सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयोग के निर्देश पर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल डॉ. एचडी अग्रवाल ने जुर्माने की राशि सीएमएस के वेतन से आहरित किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईकोर्ट में दायर की गई है पुनर्विचार याचिका
संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि यह प्रकरण काफी पुराना है। घोटाले की बात जिस समय की बताई जा रही है, उस समय मैं यहां पर तैनात ही नहीं था। जुर्माना होने पर हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है। याचिका पर सुनवाई भी हो चुकी है। कुछ दिनों में निर्णय भी जा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed