{"_id":"64908ee52fbe2698520e03c7","slug":"not-getting-clean-water-villagers-protest-balrampur-news-c-99-1-slko1019-413-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नहीं मिल रहा साफ पानी, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नहीं मिल रहा साफ पानी, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Mon, 19 Jun 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के शंकरपुर गिरगिटही में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। भीषण गर्मी में पानी का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण हैंडपंप सूखने लगे हैं। दूसरी तरफ जल निगम की तरफ से बनाई गई पानी का टंकी सफेद हाथी साबित हो रही है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए पाइप लाइन की मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की।
ग्रामीण सुभाष वर्मा, विजय कुमार, दिलीप कुमार, परवेज, अशर्फीलाल, तपन विश्वास, प्रेम कुमार, लालजी, मंगल प्रसाद, स्वामी दयाल व नानबाबू आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि शंकरपुर गिरगिटही में वर्ष 2006-07 में लाखों रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। घटिया पाइप डालने के कारण जलापूर्ति शुरू होते ही जगह-जगह पाइप फट गई, जिसके कारण जलापूर्ति बंद कर दी गई। कई बार मांग करने के बाद करीब दो वर्ष पहले दोबारा लाखों रुपए खर्च कर नया रिबोर कराया गया। कुछ पाइपों को बदलवाकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई गई लेकिन डेढ़ माह बाद पाइप दोबारा फट गई।
पाइप फटने के कारण टंकी से जलापूर्ति ठप है। गांव के लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर जलापूर्ति शुुरू कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के जेई अजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।