फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Not a single application came for Vivekananda Youth Award

Balrampur News: विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए नहीं आए एक भी आवेदन

Sat, 24 Aug 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 24 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Not a single application came for Vivekananda Youth Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। राष्ट्रीय हित व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जाना है। इसके लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग में आवेदन प्रक्रिया चल रहा है। आवेदन शुरू हुए करीब एक महीना बीत गया, लेकिन अभी तक एक भी युवा ने यूथ अवार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है। हालांकि 31 अगस्त तक युवा आवेदन कर सकते हैं।


क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्ञान तिवारी ने बताया कि खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति और साहित्य व राष्ट्रीय सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को विशिष्ट पहचान देने के लिए पुरस्कार दिया जाता है। एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2024 तक इन तीन सालों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा यूथ अवार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। कार्यालय में भी तक एक भी युवा ने पुरस्कार के लिए दावेदारी नहीं पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed