फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nomination letter sales did not happen on the first day

पहले दिन नहीं हुई नामांकन पत्र बिक्री की बोहनी

Sat, 27 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Nomination letter sales did not happen on the first day
बलरामपुर। जिले में शनिवार को पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई। विकास भवन स्थित पीडी दफ्तर सहित जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर 56 प्रकार वाले प्रपत्रों के साथ नामांकन पत्रों को पहुंचा दिया गया है। पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र बेचने व भरवाने का जिम्मा 235 आरओ व एआरओ सौंप दिया गया है। सभी आरओ नामांकन पत्र भरवाने, चुनाव चिह्न आवंटन व विजई उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र बांटने तक जिम्मा संभालेंगे। सभी एआरओ पर्चों की बिक्री, नामांकन, नाम वापसी व मतगणना कार्य में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने जैसे ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की घोषणा की वैसे ही सभी अधिकारी चुनावी मोड़ में आ गए हैं। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने वाले 10 निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और 225 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) सक्रिय हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों के लिए एक आरओ व पांच एआरओ तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों को बेचने व भरवाने के लिए 10-10 सीटों के हिसाब से एक-एक एआरओ रखे गए हैं जबकि इमरजेंसी में जरूरत के लिए एक अतिरिक्त एआरओ की तैनाती की गई है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव कराने के लिए एक-एक आरओ के साथ न्याय पंचायतवार एआरओ तैनात किए गए हैं। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में कुल 101 न्याय पंचायतें हैं। 800 ग्राम प्रधान व 10038 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर जिले के सभी नौ ब्लॉकों में अतिरिक्त के साथ 110 एआरओ तैनात किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत की 993 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए अतिरिक्त के साथ कुल 110 एआरओ की तैनाती हुई है। जिले में पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री की बोहनी नहीं हुई है। होली की छुट्टी के बाद ही पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों के बिक्री में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ व एआरओ का जिम्मा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरओ व एआरओ की जिम्मेदारियों को निर्धारित कर दिया गया है। सभी आरओ अपने ब्लॉकों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी कराएंगे। नाम वापसी से लेकर प्रतीक आवंटन कराएंगे। मतदान के बाद मतगणना कराने की जिम्मेदारी भी आरओ की होगी। मतगणना कराकर सभी आरओ विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। सभी एआरओ अपने-अपने ब्लॉकों पर पर्चों की बिक्री के साथ-साथ आरओ की नामांकन, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन, मतगणना व प्रमाण पत्र वितरण कराने में हर तरह का सहयोग करेंगे। जिला पंचायत सदस्य सीटों पर भी आरओ व एआरओ को यही भूमिका निभानी होगी।

आरओ व एआरओ को दायित्व संभालने का निर्देश
निर्वाचन आयोग की तरफ से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की घोषणा होने के बाद निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को अपना दायित्व संभालने का निर्देश दिया गया है। पंचायत चुनाव में सभी सीटों के नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। सभी आरओ की निगरानी में एआरओ नामांकन पत्रों की बिक्री कराएंगे। - श्रुति, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed