फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nomination in Collectorate for four seats from today

चार सीटों के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन आज से

Thu, 03 Feb 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nomination in Collectorate for four seats from today
बलरामपुर। जिले में विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में होने वाले नामांकन के इंतजार की घड़ियां पूरी होने को हैं। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। चार सीटों के लिए कलेक्ट्रेट में उम्मीदवार पर्चा भरेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पर्चा दाखिला के दौरान प्रत्येक दावेदार के साथ केवल दो लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। उम्मीदवार 11 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा की चार सीटें हैं। छठवें चरण में मतदान होना है। सभी आरओ की तरफ से अधिसूचना जारी करके नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। चारों सीटों के लिए चार कक्ष तैयार किए गए हैं। नामांकन से लेकर चुनाव तक कलेक्ट्रेट परिसर के सीसीटीवी कैमरों में हर गतिविधि कैप्चर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। उम्मीदवारों के साथ उनके प्रस्तावक या समर्थक सहित सिर्फ दो लोगों को ही नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति है।
सभी उम्मीदवार सिर्फ दो वाहन ही साथ में ला सकेंगे। वाहन खड़ा करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। कलेक्ट्रेट मोड़ बहराइच रोड से परिसर के अंदर तक बैरिकेडिंग करके नौ द्वार बनाए गए हैं। बैरिकडिंग पार कर सभी उम्मीदवारों को कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचना होगा। पर्चा दाखिल करने वाले सभी दावेदारों को मुख्य गेट के बजाय कोषागार की तरफ से प्रवेश करना होगा। मुख्य गेट से कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारियों के आने-जाने की व्यवस्था रहेगी।
सुरक्षा व्यवस्था का भी व्यापक इंतजाम किया गया है। कलेक्ट्रेट मोड़ बहराइच रोड से लेकर परिसर तक भारी फोर्स तैनात रहेगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक 11 फरवरी तक नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला कराया जाएगा।
जिले की चार विधानसभा सीटों में से बलरामपुर सदर सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। सदर सीट से लड़ने वाले उम्मीदवारों को कागजात के साथ जाति प्रमाणपत्र भी लाना अनिवार्य है। जाति प्रमाणपत्र न लाने पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल कराने के लिए कलेक्ट्रेट की दूसरी मंजिल पर एनआईसी के सामने कंट्रोल रूम की स्थापना कराई है। सहायक भूलेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है।
टोल-फ्री नंबर 1950 के साथ बेसिक नंबर 05263-232121 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। निर्वाचन अवधि के दौरान स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। ऑनलाइन मिलने वाली शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।
14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 फरवरी को नाम वापसी के साथ ही पार्टी के सिंबल और निर्दल उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलाट किया जाएगा। तीन मार्च को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान और 10 मार्च को भगतीगंज स्थित मंडी स्थल पर मतगणना कराई जाएगी।

विधानसभा के सभी उम्मीदवारों को आयोग की तरफ से निर्धारित जमानत धनराशि ट्रेजरी चालान अथवा अपरिहार्य कारणों से रसीद संख्या 385 काटकर नकद के रूप में देनी होगी। सामान्य वर्ग को 10 हजार रुपये व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पांच हजार रुपये जमानत धनराशि जमा करनी है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन पर्चा दाखिल करने की भी सुविधा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट-आउट निकालकर उम्मीदवार नामांकन कक्ष में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed