फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No direct bus service from Uttaraula to major cities, passengers upset

Balrampur News: उतरौला से प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस सेवा नहीं, यात्री परेशान

Mon, 06 Jul 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
No direct bus service from Uttaraula to major cities, passengers upset
उतरौला। कस्बे से प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, फैजाबाद, बस्ती और दिल्ली जैसे मार्गों के लिए रोडवेज बसों की कमी बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में उसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर के लिए भी लंबे समय से सीधी बस सेवा नहीं चल रही है। यात्रियों का कहना है कि बाहरी डिपो की बसें बस स्टेशन तक आने के बजाय श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर यात्रियों को उतार देती हैं जिससे उन्हें कठिनाई होती है। सुबह आठ बजे के बाद लखनऊ जाने वाले यात्रियों को भी चौराहे पर बसों का इंतजार करना पड़ता है। निजी वाहन चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने से लोग परेशान हैं। स्थानीय यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि उतरौला बस स्टेशन से गोरखपुर, प्रयागराज, दिल्ली, लखनऊ सहित प्रमुख शहरों के लिए नियमित सीधी बस सेवा शुरू की जाए तथा सभी बसों का संचालन बस स्टेशन से सुनिश्चित किया जाए। यात्रियों का कहना है कि इस समस्या के कारण रोजाना समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है और प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद की जा रही है ताकि लोगों को राहत मिल सके और यात्रा सुगम हो सके है जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed