फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No budget found for construction of mortuary, deep freeze blowing dust

शवगृह निर्माण का नहीं मिला बजट, धूल फांक रहा डीप फ्रीजर

Thu, 10 Dec 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
No budget found for construction of mortuary, deep freeze blowing dust
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल के शवगृह निर्माण की मंशा पर बजट न मिलने से पानी फिर गया। तीन साल पहले 1.98 लाख रुपये की लागत वाले डीप फ्रीजर को रखने के लिए कमरे का निर्माण कराने के लिए 5.36 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

बजट न मिलने से कमरे का निर्माण नहीं हो सका है। कमरे का निर्माण न होने से अस्पताल में रखा डीप फ्रीजर धूल फांक रहा है। जिला मेमोरियल अस्पताल के पुराने शवगृह का साइज छोटा होने से डीप फ्रीजर को खुले बरामदे में रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला मेमोरियल अस्पताल के शवगृह का कायाकल्प कराने के लिए तत्कालीन सीएमएस डॉ. एसएचआई जैदी ने मार्च 2017 में शवगृह के नए भवन का निर्माण कराने के लिए जेई से कमरे के साइज का नमूना तैयार करके 5.36 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने 27 मार्च 2017 को 1.98 लाख रुपये की लागत से शवों को कई दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर भेजा था। डीप फ्रीजर का साइज काफी बड़ा होने के चलते पुराने शवगृह में नहीं रखा जा सका था। इसलिए शवगृह के लिए नए कमरे का निर्माण कराने की जरूरत पड़ी थी।

कई बार शासन से की गई बजट की डिमांड
जिला मेमोरियल अस्पताल के शवगृह का कायाकल्प कराने के लिए तीन साल पहले 5.36 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बजट न मिलने से 1.98 लाख रुपये की लागत वाली तीन साल से पैक डीप फ्रीजर बरामदे में ही रखना पड़ रहा है। डीप फ्रीजर को शवगृह में सुरक्षित रखने के लिए 24 वर्ग मीटर के कमरे का निर्माण कराने को कई बार शासन से बजट की डिमांड लगातार की जा रही है। बजट मिलने के बाद कमरे का निर्माण कराया जाएगा।
- डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमएस जिला मेमोरियल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed