{"_id":"5e0ccebc8ebc3e87eb43d89d","slug":"new-year-begins-with-resolutions-balrampur-news-lko5006677141","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्पों के साथ नए साल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्पों के साथ नए साल का आगाज
विज्ञापन
बलरामपुर में नववर्ष के अवसर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटी श्रद्धालुओं ?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। संकल्पों के साथ नए साल का आगाज हुआ। 2020 के पहले दिन गरीबों व बेसहारों को कंबल बांटकर मदद करने का संकल्प लिया गया। सेवा, सुरक्षा व बेहतर कार्य करने का जज्बा दिखाया गया। सरकारी व निजी दफ्तरों में नव वर्ष की बधाई के साथ बुधवार को कार्य शुरू किया गया।
एसपी देवरंजन वर्मा एक जनवरी 2020 को रेहरा बाजार थाना परिसर में अधीनस्थों के साथ केक काटकर नए साल का जश्न मनाया। थाना क्षेत्र के गरीब व बेसहारा महिलाओं और वृद्घों को कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल बांटा। थाना क्षेत्र में तैनात 63 ग्राम प्रहरियों को कंबल बांटकर एसपी ने नए साल की शुभकामना दी। बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों की एसपी ने जमकर सराहना की। सादुल्लाहनगर थाना परिसर पहुंचकर एसपी ने नवनिर्मित आरक्षी बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया।
थाना परिसर में पौधरोपण कर एसपी ने पुलिस अफसरों व कर्मियों को पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प दिलाया। पौधरोपण के महत्व को समझाते हुए एसपी ने पुलिस अफसरों व कर्मियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। एएसपी अरविन्द मिश्र ने देहात कोतवाली परिसर में बैठक करके सुरक्षा का जायजा लिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट में अफसरों व कर्मियों को नव वर्ष की बधाई दी और बेहतर कार्य करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, बीएसए कृषि सुवाश चंद्रा और जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी आदि ने अपने-अपने अधीनस्थों को नव वर्ष की शुभकामना दी और जज्बे के साथ विकास कार्यों को पूरा कराने का संकल्प दिलाया। सरकारी व निजी दफ्तरों में एक दूसरे को बधाई और मिठाई खिलाकर नए वर्ष का आगाज किया गया।

बलरामपुर में नववर्ष पर गिरफ्त खरीदते लोग।- फोटो : BALRAMPUR