फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   New voters will be able to download digital voter ID card

नए वोटर डाउनलोड कर सकेंगे डिजिटल मतदाता पहचान पत्र

Fri, 05 Mar 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
New voters will be able to download digital voter ID card
बलरामपुर। नए वोटरों को डिजिटल मतदाता पहचान पत्र (ई- ईपिक) डाउनलोड करने का मौका दिया गया है। सात व 13 मार्च को जिले में पहले से चयनित मतदान केंद्रों पर कैंप लगाकर मतदाताओं के वोटर आईडी डाउनलोड की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित मतदान केंद्रों पर जाकर नए वोटरों से डिजिटल मतदाता पहचान पत्र (ई-ईपिक) डाउनलोड कराने की अपील की है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डिजिटल मतदान पहचान पत्र (ई-ईपिक) डाउनलोडिंग से संबंधित योजना का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में जोड़े गए नए वोटरों को जिनका यूनिक मोबाइल नंबर डाटाबेस में उपलब्ध है उन्हें ई-ईपिक डाउनलोडिंग करने की सुविधा प्रदान की है। जिले में अभी अधिकांश नए मतदाताओं का जिना यूनिक मोबाइल नंबर डाटाबेस में उपलब्ध है उनकी तरफ से ई-ईपिक डाउनलोड से संबंधित कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सभी नए मतदाताओं से एडीएम ने इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। मतदाताओं की जागरूकता व सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशनों पर सात व 13 मार्च को कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed