फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   New session of council schools from today

परिषदीय विद्यालयों का नया सत्र आज से

Thu, 31 Mar 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
New session of council schools from today
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों का नया सत्र पहली अप्रैल से शुरू होगा। इस बार सभी विद्यार्थियों को पुरानी किताबों से पढ़ाने की तैयारी की गई है। सभी विद्यालयों में गुरुवार को रिपोर्ट कार्ड बांटकर विद्यार्थियों से पुरानी किताबें जमा करा ली गईं। विद्यालयों में अभिभावकों के साथ बैठक करके शासन से मिलने वाली 1100-1100 रुपये की अनुदान राशि से ड्रेस, बैग व जूते-मोजे खरीदने के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जागरूक किया गया। रिपोर्ट कार्ड पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गये।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि गुरुवार को शिक्षा सत्र का अंतिम दिन रहा। कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों को पासकर रिपोर्ट कार्ड बांट दिया गया। सत्र के अंतिम दिन सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व वार्डेन ने अभिभावकों के साथ बैठक करके उन्हें शासन स्तर से प्राप्त 1100-1100 रुपये की अनुदान राशि से अपने पाल्य के लिए दो-दो सेट ड्रेस, बैग व जूते-मोजे खरीदने की सलाह दी।
विज्ञापन

अभिभावकों को बताया गया कि जब तक ड्रेस, बैग व जूते-मोजे के साथ अपने बच्चों की फोटो नहीं खिंचवाएंगे, उन्हें अगले सत्र में अनुदान की राशि नहीं मिल सकेगी। पहली अप्रैल से नये शिक्षा सत्र 2022-23 की शुरुआत हो जाएगी। नये सत्र की तैयारी और बच्चों के नामांकन के बारे में सभी अभिभावकों को बैठक में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला की नायब तहसीलदार स्वाति व बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय मधपुर सहित सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल बांटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कंपोजिट विद्यालय रमनगरा, महादेव शिवपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरगदवा सैफ, यूपीएस नौबस्ता भीखपुर, प्राथमिक विद्यालय कोइलिहा, अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय सहजौरा और धुसाह सहित तमाम विद्यालयों को रिपोर्ट कार्ड वितरण के दौरान फूलों व गुब्बारों से सजाया गया।
नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल में प्रबंध समिति की अध्यक्ष रुही बेगम, बीईओ डॉ. समय प्रकाश पाठक, प्रधानाध्यापिका रोशन आरा, शिक्षिका शबा खान व अरुण कुमार मिश्र ने रिपोर्ट कार्ड बांटा। सभी विद्यालयों में कक्षा सात के बच्चों की तरफ से कक्षा आठ के बच्चों को भावभीनी विदाई दी।
भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला के प्रधानाचार्य केके सरोज, एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह, बसंतलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय, सीएमएस के प्रधानाचार्य केपी यादव, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर एचपी वर्मा व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव सहित जिले के सभी राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड बांटा।

सरस्वती विद्या मंदिर में एसएसबी कमांडेंट मुकेश कुमार, साईं ट्रस्ट के धीरेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र भूषण शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रबंधक डॉ. सतीश सिंह, डॉ. डीडी तिवारी, डॉ. कौशल्या गुप्ता व प्रधानाचार्य तिलक राम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed