फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Neighboring district will be prepared before Ramotsav

Balrampur News: रामोत्सव से पहले तैयार किया जाएगा पड़ोसी जिला

Mon, 08 Jan 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Neighboring district will be prepared before Ramotsav
गोंडा। अयोध्या का पड़ोसी जिला होने के चलते गोंडा भी में रामोत्सव को लेकर उत्साह है। 15 जनवरी तक प्रमुख राजमार्गों की मरम्मत होगी। अयोध्या से जुड़े सभी मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मेहमानों के लिए ढाबा, होटल और रेस्टोरेंट समेत स्थान दुरुस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामोत्सव की तैयारियां जिले में भी शुरू हो गई हैं। इसका आयोजन वैश्विक स्तर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश व विदेश से बड़ी संख्या में मेहमान आएंगे। अयोध्या का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण लोगों में काफी लोगों की आवागमन की संभावना रहेगी। जिसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। डीएम ने डीपीआरओ, बीडीओ व एक्सईएन को अयोध्या से जुड़ने वाले सभी मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। गंदे स्थानों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि प्रमुख राजमार्गों की मरम्मत 15 जनवरी हर हाल में करेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हाईवे पर संचालित ढाबों, होटल और रेस्टोरेंट में मिलावट की जांच करेंगे। पुलिस, पीआरवी व यातायात को अलर्ट मोड में रखा जाएगा। बस-स्टैंड पर साफ-सफाई व पर्याप्त सुविधाओं के लिए निर्देशित किया गया है। सूखे पौधों की जगह नए पौधे लगाने का जिम्मा वन विभाग को दिया गया है। डीएसओ, ऑयल कंपनी के अधिकारियों से समन्वय से रोड साइड में संचालित समस्त पेट्रोल पंप पर टायलेट्स का रखरखाव बेहतर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed