फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NEET at four centers today; 1,920 candidates to appear

Balrampur News: चार केंद्रों पर नीट आज, 1920 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 21 Jun 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
NEET at four centers today; 1,920 candidates to appear
बलरामपुर। 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में चार केंद्रों पर 1920 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक शिव नरायन सिंह ने बताया कि नीट के लिए जिले में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय और एमएलके महाविद्यालय ए-ब्लाक, बी-ब्लाक एवं सी-ब्लाक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 360, एमएलके महाविद्यालय के ए-ब्लाक में 600 और बी एवं सी ब्लॉक में 480-480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 1.30 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के पहले केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसमें फिंगरप्रिंट और चेहरे का मिलान होगा।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

- नीट को लेकर नगर में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि बहराइच से तुलसीपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को सेखुईया चौराहे पर रोका जाएगा। गोंडा की तरफ से तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को उतरौला रोड पर रोका जाएगा। उतरौला की तरफ से तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को नहरबालागंज में रोका जाएगा। तुलसीपुर से किसी भी मार्ग पर जाने वाले भारी वाहनों को मेवालाल चौकी के पास रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed