फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   need to be faithful to religion

Balrampur News: धर्म के प्रति आस्थावान होने की जरूरत

Tue, 02 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 02 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
need to be faithful to religion
बलरामपुर। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण (भ्रमणशील मंडल) का मंगलवार को जिले में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए भ्रमणशील मंडल उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन



गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महराज के नेतृत्व में धुसाह स्थित कलेक्ट्रेट मोड़ पर भ्रमणशील मंडल में शामिल श्री महंत महेश्वर दास महराज, महंत दुर्गादास महराज, महंत अद्वैतानंद महराज, कोठारी शंकरदास, अनुजमुनि, दानमुनि, पुजारी देवमुनि व राममुनि सहित सर्व निर्वाण मंडल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन



महंत महेश्वरदास महराज ने कहा कि धर्म के प्रति लोगों को आस्थावान होने की आवश्यकता है। इस यात्रा के माध्यम से यही संदेश देना है। कहा कि समाज को सही रास्ते पर चलने की सीख धर्म से ही मिलती है। महंत दुर्गादास महराज ने कहा कि समाज का उत्थान धर्म के प्रति आस्थावान होने से ही संभव है। ऐसे में धर्म के प्रति हर किसी को समर्पण भाव से रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां से दल गाजे-बाजे के साथ अखाड़ा पीपल तिराहा, वीर विनय चौराहा, संतोष माता मंदिर तिराहा होते हुए गेल्हापुर मंदिर पहुंचा। रास्ते में लोगों ने अखाड़ा में शामिल साधु-संतों पर पुष्प वर्षा की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर राम नरेश त्रिपाठी, गोमती प्रसाद त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, शशिकांत त्रिपाठी, पिंटू तिवारी, शांतिभूषण शुक्ल, रानू सिंह, राजू सिंह व दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed