{"_id":"5d69577e8ebc3e93cc43e2fe","slug":"ncharge-headmaster-suspended-for-feud-with-teacher-balrampur-news-lko4789344109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से झगड़े के आरोप में इंचार्ज हेडमास्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका से झगड़े के आरोप में इंचार्ज हेडमास्टर निलंबित
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षिका से झगड़ा करने के आरोप में इंचार्ज हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। मामला सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बांसेडीला का है। निलंबित हेडमास्टर को बीआरसी श्रीदत्तगंज से संबद्ध कर दिया गया है। बीईओ सदर से शिक्षिका से उपस्थिति प्रमाण पत्र लेकर वेतन भुगतान कराने की प्रक्रिया शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया है।
बीएसए हरिहर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बांसेडीला में 28 अगस्त को इंचार्ज हेडमास्टर प्रवीण बाला व शिक्षिका दीप्ती मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। यूपी 100 ने मौके पर पहुंचकर हेडमास्टर व शिक्षिका के बीच विवाद का निस्तारण कराने के लिए ग्रामवासियों का बयान लिया।
सूचना मिलने पर सदर बीईओ मनीराम वर्मा को मौके पर भेजा गया। बीईओ ने ग्रामीण विजय बहादुर, मेलाराम, सौरभ शुक्ला, सालिकराम व शारदा प्रसाद से मामले की जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने बताया कि जब से इंचार्ज हेडमास्टर यहां आई हैं तब से आए दिन झगड़ा हो रहा है। हेडमास्टर शिक्षकों, बच्चों व अन्य स्टॉफ के के साथ अभद्रता के साथ पेश आ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मामले की सूचना 17 जनवरी 2019 को डीएम को भी भेजी थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर डीएम ने मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया और इंचार्ज हेडमास्टर प्रवीण बाला से जबाब तलब कर मामले का निस्तारण कराया गया। इन सबके बावजूद प्रवीण बाला के कार्य एवं व्यवहार में सुधार नहीं आ रहा है।
सदर शिक्षा क्षेत्र के बीईओ ने अनुशासनात्क एवं प्रशासिक कार्रवाई की संस्तुति की है। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर हेडमास्टर प्रवीण बाला को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और बीआरसी श्रीदत्तगंज से संबद्ध कर दिया गया है। कार्य का प्रमाण पत्र देने पर निलंबित हेडमास्टर को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
बीईओ गैसड़ी हृदय शंकरलाल श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नामित किया गया है व बीईओ सदर को शिक्षिका दीप्ति मिश्रा के वेतन भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है।