फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Navneet became an inspiration for farmers by cultivating potatoes along with bananas

Balrampur News: केले संग आलू की खेती कर किसानों के लिए प्रेरणा बने नवनीत

Sun, 08 Feb 2026 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Navneet became an inspiration for farmers by cultivating potatoes along with bananas
लौकिया में आलू की फसल दिखाते नवनीत। -संवाद
रेहरा बाजार। युवा किसान नवनीत केले के साथ आलू की सहफसली खेती कर कर रहे हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने इससे गांव के पांच ग्रामीणों को रोजगार भी दे रखा है। इस सफल सहफसली खेती से वह क्षेत्र के युवा किसानों की प्रेरणा बन गए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्रामसभा लौकिया के युवा किसान नवनीत ने ग्रेजुएशन करने के बाद खेती में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए आलू और केले की सहफसली खेती करना शुरू की। उन्होंने दो एकड़ में जी-9 प्रजाति के केले के साथ आलू की सहफसली खेती शुरू की। केले को पंक्तियों में लगाकर बीच में बची जमीन में आलू की बोआई की। केले की लागत में आलू की फसल भी तैयार हो जाती है। इसमें अतिरिक्त लागत नहीं लगती। आलू से मिली धनराशि से केले की फसल में खाद, दवा, मजदूरी आदि निकल जाती है। अलग से पैसा नहीं लगाना पड़ता है। उन्होंने गांव के अवधराम, लवकुश, जानकी देवी, जलेवादेवी व संगीता देवी को रोजगार दे रखा है। (संवाद)
विज्ञापन

18 महीने में होता है लाखों का मुनाफा

नवनीत ने बताया कि आलू इस समय तैयार है। 600 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है। दो एकड़ में 800 क्विंटल आलू की पैदावार हो जाती है। इससे 4 लाख 80 हजार रुपये की आमदनी होगी। मजदूरी, खाद, दवा आदि में दो लाख रुपये खर्च होने के बाद दो लाख 80 हजार का मुनाफा हो जाता है। एडीओ कृषि रणधीर सिंह ने बताया कि केले व आलू की सहफसली करने से केले के फसल में अलग से लागत नहीं लगानी पड़ती। 18 महीने में केले की फसल तैयार होती है। बीच में खर्च की आवश्यकता को सहफसली से आसानी से पूराकर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed