फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   National Sports Society won the hockey match

Balrampur News: नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी ने जीता हॉकी मैच

Tue, 29 Aug 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 29 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
National Sports Society won the hockey match
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता के ​खिलाड़ियाें के साथ मौजूद अति​थिगण।
बलरामपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी व खेलो इंडिया टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पेनाल्टी शूटआउट के जरिए नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी ने 2-0 से मैच पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस गोविंद राम व जिला क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में विद्यालयों समेत आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। खेलो इंडिया, स्पोर्ट्स स्टेडियम, नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी व जीसस एंड मैरी स्कूल की टीम ने अपना-अपना लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में खेलो इंडिया ने 3-1 से स्पोर्ट्स स्टेडियम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी ने 4-2 से जीसस एंड मैरी स्कूल को हराकर फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी व खेलो इंडिया की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूटआउट में नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी 2-0 से फाइनल मैच जीतकर विजेता बनी। निर्णायक की भूमिका मोहम्मद तौहीद, विकास गौतम, इकराम, मोहम्मद दानिश व राजन सैनी ने निभाई। इस अवसर पर नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी के सचिव तौहीद अजदी, हसन कुरैशी, नागेंद्र गिरि, मोहम्मद लईक, मोहम्मद हाशिम व अभय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed