फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Names of 4,11,200 voters may be removed from the voter list

Balrampur News: मतदाता सूची से कट सकते हैं 4,11,200 वोटरों के नाम

Tue, 06 Jan 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Names of 4,11,200 voters may be removed from the voter list
बलरामपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया। मतदाता सूची से 4,11,200 वोटरों को नाम कट सकते हैं। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची उपलब्ध करा दी गई है। अब छह फरवरी तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। छह मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 28 अक्तूबर 2025 को फ्रीज मतदाता सूची में 15,83,027 वोटरों का नाम दर्ज था। इसमें 8,53,765 पुरुष, 7,29,209 महिला व 53 थर्ड जेंडर के नाम थे। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद छह जनवरी 2026 को चारों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस सूची में 11,71,827 वोटरों के नाम रह गए। इसमें 6,65,669 पुरुष 5,06,125 महिला व 33 थर्ड जेंडर हैं।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना अवधि के दौरान 4,11,200 वोटरों के नाम नहीं मिले हैं। इनमें से 63,138 मृतक वोटर हैं। 1,33,371 वोटर स्थायी रूप से शिफ्टेड मिले हैं। 37,090 वोटरों के नाम सूची में दो बार दर्ज हो गए हैं। अभियान में 1,59,709 वोटरों का पता नहीं चल रहा है। जबकि 17 हजार 892 वोटर अन्य क्षेणी में पाए गए हैं। इनका भी डाटा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसआईआर के बाद मतदाता सूची की स्थिति


विधानसभा क्षेत्र का नाम :: पुरुष वोटर महिला वोटर थर्ड जेंडर वोटर कुल वोटर


तुलसीपुर 165661 126721 10 292392


गैसड़ी 155989 118989 10 274988



उतरौला 175558 131004 13 306575


बलरामपुर 168461 129411 00 297872


कुल योग 665669 506125 33 1171827



18 वर्ष के हो गए तो बने मतदाता

-उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति राय का कहना है कि ऐसे पात्र व्यक्ति जो एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं और वे अभी तक वोटर नहीं बने है। ऐसे युवक-युवतियां अपने विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक फार्म 6 ए, मृतक, शिफ्टेड व डुपलीकेट नामों को मतदाता सूची से हटवाने के लिए फार्म 7, मतदाता सूची में दर्ज अशुद्धियों को शुद्ध कराने, एक से दूसर स्थान पर नाम स्थानांतरण कराने के लिए फार्म 8 भर सकते हैं। सभी फार्म मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केंद्र, संबंधित तहसील व जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आयोग के वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।



राजनीतिक दलों से अपील
-जनपद के सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई है कि अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए सहयोग करें। काई भी अर्ह नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। सूची में दर्ज नाम, पता, आयु व अन्य त्रुटियों को दूर कराकर साफ-सुथरी मतदाता सूची तैयार की जा सके।

-विपिन कुमार जैन, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed