{"_id":"6297b254a4cca25cb0797167","slug":"nala-balrampur-news-lko6332954184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सफाई करवाए ही डीएम को भेज दी नाला साफ करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सफाई करवाए ही डीएम को भेज दी नाला साफ करने की रिपोर्ट
विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के झारखंडी से वीर विनय चौराहा कूड़े व पॉलीथीन से पटा नाला।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर निकायों के अधिकारी बड़े अफसरों को किस तरह गुमराह करते हैं इसकी बानगी बीते दिनों देखने को मिली है। जिले के चारों निकायों के अधिकारियों ने शासन तथा स्थानीय डीएम को बारिश से पहले 30 नालों की सफाई पूर्ण करा दिए जाने की रिपोर्ट बिना काम कराए ही भेज दी है। डीएम ने सभी नालों की वर्तमान स्थिति जानने के लिए विभिन्न अधिकारियों को इसकी जांच सौंपी है।
बुधवार को बलरामपुर नगर पालिका के मुख्य नाले झारखंडी रेलवे क्रासिंग से लेकर वीर विनय चौराहे तक जांच की गई तो मामला रिपोर्ट के बिल्कुल विपरीत दिखा। नाला पूरी तरह से कूड़ा करकट व पॉलीथिन से पटा हुआ है। यही नहीं बीते दिनों हुई हल्की बारिश के कारण झारखंडी रेलवे क्रासिंग के पास चिकनी मोहल्ले में स्थित मैदान नाले के गंदे पानी से भर गया। कमोवेश यही स्थिति शहर के सभी मुख्य नालों की है। कुछ नाले तो बीते कई सालों से नहीं साफ कराए गए हैं। यही हाल उतरौला, तुलसीपुर तथा पचपेड़वा नगर निकायों का भी है। इस संबंध में जब बलरामपुर नगर पालिका के ईओ राकेश कुमार जायसवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि झारखंडी रेलवे क्रासिंग से वीर विनय चौराहे तक नाले की सफाई कराई गई थी।
यदि यह नाला फिर से पट गया है तो उसकी फिर सफाई कराई जाएगी। सवाल अब यह उठता है कि नाले की जो स्थिति है उसे देखकर यह नहीं लग रहा है कि बीते कुछ दिनों में यह नाला साफ कराया गया है। डीएम ने जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच के बाद पता चल पाएगा कि कौन सच्चा है और कौन झूठा है।
विज्ञापन
डीएम श्रुति ने बताया कि सभी साफ किए गए नालों की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं निर्माण कार्य
बलरामपुर। निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही व अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही व अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह बातें डीएम श्रुति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए कही। 50 लाख से अधिक लागत की कुल 83 निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए प्राप्त धनराशि के सापेक्ष भौतिक प्रगति लाई जाए।
निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता का अनुश्रवण समय-समय पर करते रहे। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीएसटीओ संजीव कुमार, अपर डीएसटीओ विनय वर्मा, राजेश कुमार पटेल व रंजीत सिंह सहित सभी परियोजनाओं से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।