फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   nagar nikay education

Balrampur News: पढ़े-लिखे हाथों में शहर की कमान, उम्मीदें चढ़ रहीं परवान

Tue, 16 May 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 16 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
nagar nikay education
बलरामपुर। शहर की सरकार में इस बार पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों का दबदबा है। शिक्षितों के हाथ में कमान होने से शहर के विकास की उम्मीदें परवान चढ़ रही हैं। नागरिकों का मत है कि पढ़े-लिखे लोगों के मन में विकास को लेकर कुछ नया करने का जज्बा विकसित होगा।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले भाजपा के धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू हाईस्कूल पास हैं, जबकि वर्ष 2017 में यहां से चुनाव जीतीं बसपा की किताबुन्निशां प्राइमरी ही पास थीं। उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर जीतीं सविता गुप्ता जूनियर हाईस्कूल पास हैं। वर्ष 2017 में यहां से जीते मोहम्मद इदरीस खां स्नातक पास थे।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर कहकशां ने एक बार फिर जीत हासिल की है। वह प्राइमरी पास हैं। पचपेड़वा नगर पंचायत में अध्यक्ष चुने गए रवि कुमार की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में जीते समन मलिक स्नातक पास थे। गैसड़ी नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुआ है। यहां पर चुनाव जीते प्रिंस कुमार इंटर पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद के 50 सदस्यों में से दो परास्नातक, सात स्नातक, दो इंटर, 11 हाईस्कूल, सात जूनियर हाईस्कूल, नौ प्राइमरी, दो निरक्षर व 10 अन्य हैं। नगर पंचायतों की बात करें तो प्राइमरी के 10, जूनियर हाईस्कूल के चार, हाईस्कूल के 11, इंटर के पांच, स्नातक के पांच, एमए के दो व निरक्षर सदस्य आठ हैं।

इनसेट
पालिका में पटरी पर लौटा कामकाज

चुनाव के बाद नगर पालिका परिषद का कामकाज पटरी पर आने लगा है। कर्मचारी नए सिरे से तैयारी में लग गए हैं। साथ ही कार्यालय की सफाई से लेकर अन्य बिंदुओं पर प्रबंध किए जा रहे हैं। सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कार्यालय में काम निपटाते नजर आए। वरिष्ठ लिपिक नागेंद्र आर्य व बाबू फाइलों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।




विकास के लिए शुभ संदेश
सेवानिवृत्त बैंक कर्मी कमल तिवारी कहते हैं कि जब भी पढ़े-लिखे लोगों के हाथ में कमान होती है तो उनके मन में विकास के नए आइडिया आते हैं, इससे काफी कुछ बदलाव होता है।शिक्षक सौरभ पांडेय का कहना है कि यह विकास के लिए शुभ संकेत हैं। शहर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नए सिरे से काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed