{"_id":"63cec83e7d49f400227ab15e","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-lko1034-64007-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पहले भी आरोपों से घिर चुके सियासत के पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पहले भी आरोपों से घिर चुके सियासत के पहलवान
Mon, 23 Jan 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। यह पहली बार नहीं है जब सियासत के बाहुबली बृजभूषण आरोपों के अखाड़े में फंसेे हों। दाऊद इब्राहिम के गुर्गों की मदद करने से लेकर पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला कराने के आरोप तक उन पर लग चुके हैं। एक व्यक्ति की हत्या की बात को उन्होंने खुद स्वीकार की थी।
बृजभूषण शरण सिंह का नाम वर्ष 1991 में पहली बार विवादों में आया। तब उन पर बाबरी मस्जिद विध्वंस का आरोप लगा था। लेकिन वर्ष 2020 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। वर्ष 1993 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के शूटर को शरण देने के मामले में बृजभूषण का नाम आया, जिसके लिए उन्हें टाडा के तहत जेल भी जाना पड़ा। तिहाड़ जेल में बंद बाहुबली के आरोपो की जांच सीबाआई को सौंपी गई, जिसमें भी उन्हें क्लीन चिट मिल गई।
वर्ष 1993 में ही समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर हुए जानलेवा हमले का आरोप भी बृजभूषण शरण सिंह व उनके साथियों पर लगा था। इस मामले में भी हाल ही में वह बरी हो गए हैं।
विज्ञापन
पिछले साल झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम में बृजभूषण शरण सिंह ने एक युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान सियासत के पहलवान ने ऑन कैमरा एक हत्या की बात कबूल की थी। एक न्यूज चैनल को साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि मुझसे एक हत्या हुई है। उन्होंने अपने द्वारा की गई हत्या की कहानी बताते हुए कहा कि पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के बड़े भाई रवींद्र सिंह व वर्तमान गोंडा-बलरामपुर के एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह तीनों अच्छे दोस्त थे। एक घटना में रवींद्र सिंह को गोली लग गई। रवींद्र को जिस आदमी ने मारा मैने हाथ छुड़ाकर उसे राइफल से मार दिया और वह मर गया। उनके राजनीति विरोधियों ने खुले मंच से पूछा था कि आखिर उस मामले में कोई मुकदमा क्यों नहीं दर्ज हुआ।