फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SDM removed in land scam

Gonda News: भूमि घोटाले में नप गए एसडीएम

Mon, 06 Feb 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
SDM removed in land scam
गोंडा। शहर में भूमि घोटाले के मामलों को लेकर एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह पर गाज गिरी है। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने सोमवार को उन्हें सदर तहसील से हटाकर अपर एसडीएम प्रथम के पद पर भेज दिया। अपर एसडीएम प्रथम कुलदीप सिंह को एसडीएम सदर बनाया गया है।
विज्ञापन

सरकारी जमीनें हथियाने के लिए सदर तहसील में कई खेल हुए। यहां तक कि तहसील के अभिलेखागार के रजिस्टर में भी बदलाव कराने की बात सामने आ चुकी है। सिविल लाइंस में जिस तीन एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा हुआ और बाउंड्री बन गई। वह जमीन भी सदर तहसील क्षेत्र के छावनी सरकार में स्थित थी।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को एसडीएम ने छावनी सरकार में पौने तीन एकड़ रकबे की दूसरी जमीन पर अवैध कब्जे की जांच की थी। इसकी भी कोई रिपोर्ट नहीं भेजी गई। यही नहीं शहर के सटे 34 राजस्व गांवों की सरकारी जमीनों के कब्जे की शिकायतों पर निगरानी की रणनीति बनी। सदर तहसील के लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई। निगरानी फेल होती रही और अवैध कब्जे के मामले सामने आते रहे। इन सब में एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने नोटिस और चेतावनी तो जारी की मगर निर्देशों पर कोई अमल नहीं हो सका। सोमवार को हुए तबादले को इन मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस में तीन एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जे के मामले में शुक्रवार शाम कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे सुमित भूषण सिंह समेत नौ लोगों पर केस दर्ज होने के बाद से सरगर्मी बढ़ गई थी। नगर पालिका के साथ ही तहसील की कारगुजारियों पर नजर टिक गई थी। एफआईआर दर्ज होने से पहले हुई जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई, जिससे कार्रवाई के संकेत मिल रहे थे। माना जा रहा है कि अभी कुछ और लोगों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed