{"_id":"63de98159c3d3969b8223095","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-76186-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वाहन चोरी के आरोपी की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वाहन चोरी के आरोपी की जमानत खारिज
Sat, 04 Feb 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। ट्रैक्टर व बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलने के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अवनीश धर द्विवेदी ने बताया कि करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने आठ अप्रैल 2021 को दत्तनगर मोड़ से योगेश राजपूत और विपिन सिंह को चोरी की ट्रैक्टर ट्राॅली व बाइक समेत पकड़ा था। पूछताछ में दोनों ने ट्रैक्टर व बाइक बेचने के लिए उसकी नंबर प्लेट बदलने की बात कबूल की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की तो शिवबरन निवासी ग्राम तख्ता बदरौली, कैसरगंज, जिला बहराइच का भी नाम प्रकाश में आया।
जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान मुकदमे के साक्ष्य, परिस्थितियों व अपराध की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट डाॅ. अनामिका चौहान ने आरोपी शिव बरन का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान मुकदमे के साक्ष्य, परिस्थितियों व अपराध की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट डाॅ. अनामिका चौहान ने आरोपी शिव बरन का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन