फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: शिक्षक स्नातक चुनाव कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 28 Jan 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 28 Jan 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। चुनाव के लिए जिले में कुल नौ मतदान केंद्र एवं दस मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 3,916 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए 30 जनवरी को हरैया सतघरवा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत कार्यालय शिवपुरा, तुलसीपुर में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज, शहर में एमपीपी इंटर कॉलेज तथा श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार, पचपेड़वा, गैसड़ी व गैड़ास बुजुर्ग में संबंधित क्षेत्र पंचायत कार्यालय को मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम ने बताया कि चुनाव के लिए 10 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन मतदान अधिकारी हैं। एक पोलिंग पार्टी रिजर्व रखी जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियों को कलेक्ट्रेट से रविवार को रवाना किया जाएगा। डीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने पुलिस लाइन में चुनाव में लगे पुलिसकर्मियों के साथ शनिवार को बैठक की। इसमें चुनाव सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया। इससे पहले एसपी ने पुलिस लाइन में बन रहे आवासों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed