{"_id":"63d55cfeb5ea9f138a0fd1aa","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-68081-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पांच लाख दे दो नहीं तो पत्नी-पत्नी दोनों को मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पांच लाख दे दो नहीं तो पत्नी-पत्नी दोनों को मार दूंगा
Sat, 28 Jan 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। शिवपुरा सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुधीर कुमार को फोन करके पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने कहा कि रकम दे दो, नहीं तो पति-पत्नी दोनों को जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस ने मामले का खुलासा कर मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि ललिया थाने के कोड़री निवासी सुधीर कुमार ने तीन दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि उनके मोबाइल पर किसी ने फोन करके धमकी दी है कि पांच लाख रुपये दे दो, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारी पत्नी को जान से मार देंगे। मामले की जानकारी एसपी केशव कुमार को दी गई।
एसपी के निर्देशन में ललिया पुलिस के साथ ही सर्विलांस व स्वाट टीम को लगाया गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने शेखापुर चौराहे के पास गोंडा के खरगूपुर के रस्तोगी मोहल्ला निवासी विकास चौरसिया तथा कोड़री मेडिकल स्टोर से अनुपम मिश्र निवासी जिनवा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि पीड़ित सुधीर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हैं। उनकी पत्नी एएनएम हैं। सुधीर के पड़ोस में ही अनुपम मिश्र का मेडिकल स्टोर है। विकास चौरसिया वहां दवा देने जाता था। अनुपम ने विकास को बताया था कि सुधीर बहुत पैसे वाला है। इसके बाद विकास ने फोन करके उसे धमकाते हुए रंगदारी मांगी थी।
एएसपी ने बताया कि जिस फोन से धमकी दी गई थी उसे बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के पास से सात सिमकार्ड मिले हैं। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में भी छानबीन की जा रही है।