फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: सराहनीय काम के लिए डॉ. देवेंद्र को मिला सम्मान

Wed, 25 Jan 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 25 Jan 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर व एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान को ऑल इंडिया यूपी ट्रैकिंग कैम्प में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बुधवार को कॉलेज में 51 बटालियन से मिला प्रशस्ति पत्र उन्हें प्रदान किया। महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी डॉ. देवेंद्र को बधाई दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश निदेशालय व नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) गोरखपुर ग्रुप के निर्देश पर जिले की 51 बटालियन द्वारा सात से 14 नवंबर तक बनवारी देवी स्मारक महाविद्यालय, सिरसिया, श्रावस्ती में कैंप आयोजित किया गया था। इसमें यूपी के साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तराखंड के एनसीसी कैडेट शामिल हुए थे। इस कैंप में लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र ने क्वॉटर मास्टर की जिम्मेदारी निभाते हुए सराहनीय कार्य किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अहम भूमिका निभाई थी। उत्कृष्ट कार्य के लिए बटालियन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed