{"_id":"63d023addb66ae666760cfb7","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-64905-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बच्चों के झगड़े में अधेड़ को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बच्चों के झगड़े में अधेड़ को मार डाला
Wed, 25 Jan 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग के गरीब नगर के मजरे उत्तर डीह गांव में मंगलवार को खेलने के दौरान बच्चों में हुए विवाद को लेकर बड़े आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फल विक्रेता को गला दबाकर मार डाला। मामले में एक आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम गरीब नगर के मजरे उत्तर डीह में मंगलवार को बच्चे आपस में खेल रहे थे। तभी किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग पहुंच गए। रुकसाना का कहना है कि खेल के दौरान उसके नाती का गांव के ही गब्बर के पुत्र से विवाद हो गया था। लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद वह नाती को लेकर अपने पति के साथ घर चली आई। कुछ देर बाद गब्बर उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि गालीगलौज करते हुए वह उसके पति महबूब (45) से भिड़ गया।
गब्बर ने महबूब का गला दबा दिया। स्थानीय लोगों ने उसे छुड़ाया। इसकी शिकायत करने वह थाने जा रहे थे। तभी रास्ते में मधपुर तिराहे के पास उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उतरौला के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महबूब को रेफर कर दिया। इस पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महबूब गांव-गांव फल बेचता था। उसके आठ बच्चे हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि रुकसाना की तहरीर पर गब्बर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।