फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: मेधावियों पर होगी धन वर्षा, 27 को मिलेगा सम्मान

Wed, 25 Jan 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 25 Jan 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आईसीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में संयुक्त रूप से देश में पहला स्थान हासिल करने वाले पुष्कर त्रिपाठी को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ एक लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। स्थानीय स्तर पर भी मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि 27 जनवरी को एमपीपी इंटर कॉलेज में समारोह का आयोजन होगा। इसमें हाईस्कूल व इंटर के टॉप टेन छात्रों को 21-21 हजार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि डीएम डॉ. महेंद्र कुमार होंगे।
विज्ञापन




इन्हें मिलेगा सम्मान

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहजौरा की कुमकुम देवी, रेहरा बाजार की रोली वर्मा, किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी गैसड़ी के विशाल व प्रवीण कुमार, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक कॉलेज परसा पलईडीह गैसड़ी के रीतेश सैनी, हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाह नगर के फूलचरण, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के अवनी श्रीवास्तव व स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला के यश को सम्मानित किया जाएगा। तुलसीपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की आस्था पांडेय व इमानुएल चर्च इंटर कॉलेज उतरौला के किशन को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के टॉप टेन मेधावियों में आनंद प्रताप सिंह, दुर्गेश पांडेय, राम सजन, अविनाश वर्मा, साक्षी त्रिपाठी, फैजान अहमद, श्वेता शुक्ला, मनीष यादव, विजय प्रताप पटेल, अनिरुद्ध कुमार वर्मा, मोहम्मद अशरफ खान व सारिका सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed