फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: यूपी दिवस पर अन्नदाताओं का सम्मान

Wed, 25 Jan 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 25 Jan 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। विकास भवन में गोष्ठी आयोजित कर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। अन्नदाताओं, कर्मचारियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित यूपी स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने किया। गोष्ठी में सीडीओ ने कहा कि किसान वैज्ञानिक सलाह लेकर प्राकृतिक खेती करें। मोटे अनाज की पैदावार करें जिससे मानव स्वास्थ्य के लिए पोषक आहार मिल सकें। पीएम किसान सम्मान निधि का केवाईसी अवश्य कराएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क, संस्कृति, कृषि, पशुपालन, रेशम, प्रोबेशन, मत्स्य, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग आदि विभागों का स्टॉल लगाया गया। इसके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल की तरफ से चौधरी रामलखन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर बनघुसारा में खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने भी किसानों को उन्नतशील खेती के बारे में सुझाव दिए। इस अवसर पर पीडी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप, उपनिदेशक कृषि डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा आदि मौजूद रहे।
इनसेट
इन्हें मिला सम्मान
यूपी दिवस पर पीएम कुसुम योजना के तहत महादेव प्रसाद, कृष्ण कुमार व शिवशंकर को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए अशोक कुमार, अरविंद कुमार सिंह, अभिषेक दत्ता, संतोष कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, कमलेश सिंह, रामदीन, रघुनंदन व रवींद्र प्रसाद आदि कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पीएम स्वानिधि योजना के तहत संतराम, उमेश चंद्र गुप्ता, राम तीरथ, शालिनी, नितेश मिश्रा, संजय कुमार, जाहिरा बेगम व शहनाज को प्रमाणपत्र दिया गया। निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन के तहत एफडी प्राप्त करने वाले लाभार्थी बल्लू, मीना, बृजेश, सावित्री व नारायण को दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। गांव के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ग्राम प्रधान रमेश को गो आश्रय स्थल के निर्माण, आकांक्षा व उमर शाह को पंचायत भवन निर्माण तथा अखिलेश सिंह कूड़ा प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed