{"_id":"63d0234c1c8c295c13003545","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-64466-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी
Tue, 24 Jan 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल की 28 चौकियों के साथ ही नौ नए चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। पगडंडियों से आने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही ग्राम सुरक्षा समितियों को सतर्क कर दिया गया है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। सीमा पर एसएसबी व रैपिड एक्शन फोर्स के साथ ही स्थानीय पुलिस के जवान लगातार नजर रखे हुए हैं। ग्राम सुरक्षा समितियों से फीडबैक लिया जा रहा है। सीमा पर आने-जाने वालों की तलाशी व जांच की जा रही है।
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के पांच थाने नेपाल सीमा से सटे हैं। इन थाना क्षेत्रों में नौ नए चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। इनके माध्यम से स्थितियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही सीमा सुरक्षा बल की 28 चौकियां पहले से ही हैं। वहां समन्वय बनाकर निगरानी की जा रही है। ललिया पुलिस ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ सीमावर्ती इलाकों का भ्रमण किया। अन्य थानों की पुलिस को भी सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।