फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Mon, 23 Jan 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 23 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। कोतवाली देहात व उतरौला क्षेत्र में रविवार रात हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तुलसीपुर में हुए एक अन्य हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के घुघूलपुर निवासी दीपक (26) रविवार रात मौसेरे भाई जीवन (27) निवासी पटखौली के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बहराइच मार्ग पर ओड़ाझार के पास अज्ञात वाहन ने दीपक की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। कोतवाल राजकुमार सरोज ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट पहने थे मगर टक्कर इतनी तेज थी कि वह चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

उतरौला में रविवार रात बलरामपुर मार्ग पर छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक पलट गई। इससे बाइक सवार सतेंद्र कुमार त्रिपाठी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी उतरौला में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सतेंद्र पीएनबी के निकट ट्रांसपोर्ट में काम करते थे। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि सतेंद्र हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे में सिर में चोट आने से उनकी मौत हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर में ग्राम चैपुरवा स्थित डीपीएस डिग्री कॉलेज के पास रविवार रात बाइक की ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार रक्षाराम तथा शुभम निवासी चैपुरवा घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed