{"_id":"63cd6dd4252dd13fd016ed10","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-62393-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताएं
Sun, 22 Jan 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के दौरे पर आए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का शनिवार शाम भाजपा कार्यालय अटल भवन में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एमएलसी तथा निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, गोविंद सोनकर आदि ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। पात्रों को समुचित ढंग से राशन का वितरण किया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने में सरकार किसी भी तरह का भेदभाव नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए सरकार पूरी पारदर्शिता के आधार पर पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन (एमएलसी) में भाजपा के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। बैठक में भाजयुुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, महामंत्री अक्षय शुक्ल, अमन बंसल, ऋषभ, राजेश, प्रिंस वर्मा, संतमणि तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने बिजलीपुर मंदिर, शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर व शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।