{"_id":"63ce70763080131203542801","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-62097-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मानव शृंखला बना सड़क सुरक्षा का संदेश देंगे आठ हजार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मानव शृंखला बना सड़क सुरक्षा का संदेश देंगे आठ हजार बच्चे
Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को शहर के आठ हजार छात्र-छात्राएं मानव शृंखला बनाएंगे। ये बच्चे सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला स्तर पर मानव शृंखला स्टेडियम से शुरू होकर पीपल तिराहा, कोतवाली देहात, एसएसबी कैम्प, हरिहरगंज चौराहा व उदयराज पुरवा तक बनाई जाएगी। अपर जिलाधिकारी को इसका प्रभारी बनाया गया है। एसडीएम, एआरटीओ, डीआईओएस को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एएसपी व सीओ ट्रैफिक की होगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी के रूप में सीएमओ अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।
करीब आठ किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाने के लिए संबंधित इलाके को 16 सेक्टर में बांटा गया है। मानव शृंखला में एमपीपी इंटर कॉलेज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, बलरामपुर माॅडर्न इंटर कॉलेज, एमएलके पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, पायनियर पब्लिक स्कूल व जीसस एंड मैरी इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। प्रशासन ने प्रत्येक सेक्टर से 500 बच्चों को मानव शृंखला में शामिल कराने की तैयारी की है। इस तरह मानव शृंखला में आठ हजार बच्चों को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है।