{"_id":"63cc28d23d6229228d10a7f8","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-60767-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेज रफ्तार एक्सयूवी ने दो को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेज रफ्तार एक्सयूवी ने दो को रौंदा, एक की मौत
Sat, 21 Jan 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला-मनकापुर रोड पर रेड़वलिया छिपिया में शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे खड़े किराना दुकानदार समेत दो को तेज रफ्तार एक्सयूवी ने रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय दुकानदार की रास्ते में मौत हो गई।
रेहरा थाने के पेहर बाजार निवासी आज्ञाराम (32) किराने की दुकान चलाते थे। शुक्रवार देर शाम वह पेहर बाजार निवासी अनुज (13) के साथ रेड़वलिया छिपिया में लल्लू गुप्ता की कास्मेटिक दुकान के सामने खड़े थे। तभी उतरौला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक्सयूवी ने दोनों को रौंद दिया। दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था मगर रास्ते में ही आज्ञाराम की मौत हो गई। अनुज का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
रेहरा थाने के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि आज्ञाराम के भाई तुलाराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में आज्ञाराम की मौत से गांव में शोक व्याप्त है। पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके चार बच्चे हैं। छह वर्षीय सत्यम, चार वर्षीय शशि, दो वर्षीय सिया और तीन माह का सुंदरम। बिलख रही प्रीति और चारों बच्चों को देख गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।