{"_id":"63c83c56478ab062b6151846","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-57476-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वकीलों की अधिकारियों से बैठक बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वकीलों की अधिकारियों से बैठक बेनतीजा
विज्ञापन
बलरामपुर। एसडीएम व तहसीलदार के स्थानांतरण और दो लेखपालों के निलंबन की मांग पर अड़े वकीलों के प्रतिनिधिमंडल की बुधवार को अधिकारियों से मुलाकात हुई। लंबी बातचीत के बावजूद बैठक बेनतीजा साबित हुई। अब बृहस्पतिवार को अधिवक्ता संघ की बैठक में वकील आगे की रणनीति तय करेंगे।
अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन के नेतृत्व में महामंत्री गयासुद्दीन, रमेश दत्त चतुर्वेदी, बाबूराम यादव व योगेश वर्मा ने बुधवार को एडीएम प्रदीप कुमार से मुलाकात की। वकीलों ने साथियों पर दर्ज मुकदमा समाप्त करने, आरोपी लेखपालों को निलंबित करने और एसडीएम व तहसलीदार के तबादले की मांग की। एडीएम व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों में लंबी बातचीत के बाद भी बैठक बेनतीजा साबित हुई। अधिवक्ताओं ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैठक करके आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इससे पहले बुधवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर व तहसील गेट के सामने मुख्य मार्ग पर नारेबाजी विरोध जताया। कहा कि जब तक वकीलों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, चौदहवें दिन क्रमिक अनशन पर गिरीश पांडेय, लक्ष्मी निवास तिवारी, हबीबुलाह, सतीश चंद्र, जगदीश वर्मा, बृजेश वर्मा, नीरज गुप्त, मारुति नंदन व सुनील तिवारी बैठे।