फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: कूटरचना कर ग्राम समाज की जमीन कब्जाने की जांच शुरू

Wed, 18 Jan 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 18 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
NA
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। ग्राम समाज की भूमि की गाटा संख्या में ओवर राइटिंग करके संक्रमणीय भूमिधर के रूप में बदलने की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। तहसीलदार ने इस भूमि पर मकान बनवाने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


तुलसीपुर तहसील के हरहटा गांव के अब्दुल समद ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें कहा कि चकबंदी के आकार पत्र-45 में ओवर राइटिंग करके 280 को 294 बना दिया गया। इससे गाटा संख्या 280 ग्राम समाज की भूमि 294 गाटा संख्या में अतीकुर्रहमान के नाम पर संक्रमणीय भूमिधर की श्रेणी में दर्ज हो गई।
विज्ञापन


शिकायत पर तहसीलदार ने नायब तहसीलदार से जांच कराई। प्रथम दृष्टया संबंधित गाटा संख्या पर ओवर राइटिंग करके श्रेणी में फेरबदल करने की बात सामने आई। तहसीलदार प्रमेश कुमार ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन के गाटा नंबर पर ओवर राइटिंग करके दूसरे के नाम कराकर मकान बनवाने वाले अलवैद को नोटिस जारी किया गया है। उनसे जमीन पर निर्माण के साथ ही स्वामित्व संबंधी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed