{"_id":"65833185e85596e9440d2cf9","slug":"murder-of-teenage-girl-who-had-gone-to-give-food-to-her-father-three-arrested-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5466-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पिता को खाना देने गई किशोरी की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पिता को खाना देने गई किशोरी की हत्या, तीन गिरफ्तार
Wed, 20 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। पिता को खाना देने गई एक किशोरी का शव बुधवार सुबह घर से कुछ दूरी पर एक बाग में मिला। परिजनों ने गांव के लोगों पर ही हत्या कर शव बाग में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का मानना है कि दोनाें पक्ष में आपसी विवाद है। हालांकि, युवती की हत्या क्यों की गई, इसकी जांच की जा रही है।
मामला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाथर के मजरा नेटहवा का है। गांव की अनीता ने बताया कि उसकी लड़की चंदा (16) की हत्या कर शव बाग में फेंक दिया गया। गांव के ही किरन एवं उनके दोनों बेटों प्रभु व संजय पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि उसका गांव में घारी बना है। पति सर्वजीत चौहान इसमें भैंस पालन का काम करते हैं। चंदा मंगलवार रात करीब नौ बजे पिता को खाना देने गई थी।
अनीता के अनुसार, रात में बेटी नहीं लौटी तो उन्होंने समझा कि बेटी घार में ही अपने पिता के साथ रुक गई है। बुधवार सुबह छह बजे जब अनीता घारी पर गईं तो चंदा नहीं मिली। पूछने पर सर्वजीत ने बताया कि बेटी रात में ही चली गई थी।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका पर अनीता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चंदा की तलाश शुरू की। दो घंटे बाद करीब आठ बजे चंदा का शव घारी से 150 मीटर की दिशा में आफताब के सागौन के बाग में मिला।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मृतका की मां अनीता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार, सीओ तुलसीपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने गांव में लोगों से मामले की जानकारी ली।